ब्रेकिंग न्यूज़

दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

बागेश्वर। जिले के कपकोट क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खलझूनी की ओर जा रहा एक बोलेरो वाहन रिखाड़ी बैंड के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन खलझूनी की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन रिखाड़ी बैंड के पास पहुंचा, अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई और बचाव अभियान चलाया।

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मृतक महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा देवी महोत्सव की भीड़ में परिजनों से बिछड़ा 4 वर्षीय बच्चा, नैनीताल पुलिस ने कुछ ही देर में सकुशल खोज निकाला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.