ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और लगातार बढ़ते तापमान के कारण गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है और पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

हालांकि अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग ने आज से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

वहीं देहरादून, टिहरी और अल्मोड़ा जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश के साथ गर्जन और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

शुक्रवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी और तपिश बनी रही।

दून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले पखवाड़े में ही तापमान रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रहा है।

हालांकि पर्वतीय इलाकों में आंशिक बादल मंडराने लगे हैं और रविवार को प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मेडिकल एडमिशन में फर्जी प्रमाण पत्र का मामला: अब सभी रिजर्व कैटेगरी के दस्तावेजों की होगी जांच, 7 सदस्यीय SIT कर रही पड़ताल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.