ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई (UPSI) भर्ती परीक्षा-2026 के हिंदी अनुभाग में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

‘अवसर के अनुसार बदल जाने वाला’ (अवसरवादी) के लिए एक शब्द के विकल्प में ‘पंडित’ शब्द शामिल किए जाने पर ब्राह्मण और सवर्ण समाज के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

सवर्ण शक्ति संगठन उत्तराखंड के सह-संयोजक भुवन भट्ट ने इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ‘पंडित’ शब्द का इस प्रकार प्रयोग करना समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रश्नों से सवर्ण समाज के प्रति गलत संदेश जाता है और यह अस्वीकार्य है।

भुवन भट्ट ने केंद्र सरकार और संबंधित विभाग से मांग की कि इस प्रश्न को तैयार करने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह अन्य वर्गों के सम्मान के लिए कानून और नियम बनाए गए हैं, उसी तरह सवर्ण समाज के सम्मान की भी रक्षा होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस मामले में तत्काल प्रभाव से उचित कदम नहीं उठाती है तो सवर्ण शक्ति संगठन इसके विरोध में बड़ा आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। संगठन ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया पर अभद्रता के खिलाफ पहाड़ी आर्मी की बैठक, कड़ी कार्रवाई और गाइडलाइन बनाने की मांग
error: Content is protected !!