ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। मंगलपड़ाव क्षेत्र में हुए मोबाइल लूट कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने लूटे गए मोबाइल फोन के जरिए गूगल पे से ₹42 हजार रुपये भी निकाल लिए थे।

पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को वादी हरेंद्र सिंह पुत्र नकौल सिंह निवासी टीमर बड़ौन, खनस्यू (जनपद नैनीताल) ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी कि 9 मार्च को अज्ञात व्यक्तियों ने उनका मोबाइल फोन लूट लिया। बाद में उनके मोबाइल से गूगल पे के माध्यम से ₹42,000 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा संख्या 87/26 धारा 309(4) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कुआशा शर्मा को सौंपी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

टीम ने सुरागरसी-पतारसी और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान की।

14 मार्च 2026 को पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को लूटे गए मोबाइल फोन और ₹26,000 नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में अरुण सोलंकी (19 वर्ष) निवासी एयरफोर्स गेट, नैनीताल रोड थाना इज्जतनगर जिला बरेली और सचिन सोलंकी (20 वर्ष) निवासी मुख्य बाजार, सर्प गांव मार्ग थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा शामिल हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.