ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के कई क्षेत्रों में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गैस एजेंसियों में सिलेंडर की आपूर्ति कम होने और समय पर डिलीवरी न मिलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों और गैस एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

डीएम ने गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले में एलपीजी आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की और उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यदि किसी एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई जाती है या अनियमितता की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने अधिकारियों को गैस आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

साथ ही जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं गैस की कालाबाजारी या अनियमितता की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में यूथ कांग्रेस के नेता की कार को घेरकर हमलावरों ने की मारपीट, हालत गंभीर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.