ब्रेकिंग न्यूज़

पिथौरागढ़।  पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

दिल्ली नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कार पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की ओर जा रही थी। इसी दौरान उमरगड़ा के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

यह हादसा एक बार फिर पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा की चुनौती और खतरनाक सड़कों की स्थिति को उजागर करता है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सड़क सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की बात कही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गूगल मैप ने भटकाया रास्ता, सातताल जाते समय खाई की ओर पलटा वाहन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.