ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। भारतीय जनता युवा मोर्चा में संगठन ने युवा कार्यकर्ता कनिष्क ढिंगरा पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा है।

खास बात यह है कि पूरे प्रदेश में कनिष्क ढिंगरा ऐसे एकमात्र कार्यकर्ता हैं जिन्हें इस पद पर दोबारा जिम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर कनिष्क ढिंगरा ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता को पुनः इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और मेहनत से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने का सशक्त मंच है।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में युवाओं को संगठन से जोड़ने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

कनिष्क ढिंगरा ने इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला महामंत्री व युवा मोर्चा प्रभारी रंजन बर्गली, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट सहित प्रदेश व जिला नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी मेहनत, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाते हुए युवाओं के बीच पार्टी को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  श्री नंदा देवी महोत्सव के तीसरे दिन लोकगीत और क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.