ब्रेकिंग न्यूज़

2027 विधानसभा चुनाव के हल चल तेज दिखाई दे रही है ।बेतालघाट के ग्राम प्रधानों का एक दल भाजपा नेता हेम चंद आर्य के आवास में मुलाकात करने पहुंचे

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला

नैनीताल। बेतालघाट में भाजपा नेता हेमचंद्र आर्या ने भाजपा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कई सालों से दुरुस्त ग्रामीण इलाकों में जाकर वहां की लोगों से जनसंपर्क किया है ज़ो मेहनत हेमचंद आर्य कर रहे। शायद ही कोई कर सके 2027 विधानसभा चुनाव के परिवेश में ग्राम प्रधानों का एक संगठन वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य के आवास में जाकर की मुलाकात कर क्षेत्र की जन समस्याओं के बारे में कराया अवगत

–मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ताकार जल्द ही क्षेत्र की समस्याओं से दिलाया जाएगा निजात-हेम आर्य

नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट के ग्राम प्रधानों का एक संगठन आज हेम आर्य के आवास घोड़ाखाल में जाकर वार्ता की,इस दौरान बेतालघाट के अलग-अलग क्षेत्र से आए ग्राम प्रधानों ने बेतालघाट की समस्याओं के बारे में अवगत कराया।2027 विधानसभा चुनाव के हल चल तेज,बेतालघाट के ग्राम प्रधानों का एक दल ने भाजपा नेता हेम चंद आर्य से की मुलाकात

इस दौरान ग्राम प्रधानों ने कहा कि उनके क्षेत्र में पानी, बिजली और सड़क की समस्याएं हैं जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। प्रधानों ने बताया कि आए दिन उनकी फसलों को जंगली जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं।

इस दौरान हेम आर्य ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ताकर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराएंगे।

इस दौरान ग्राम प्रधान धारी कमल सिंह जंतवाल, ग्राम प्रधान तल्लाकोट इंदिरा देवी, ग्राम प्रधान विमला नेगी, ग्राम प्रधान रणजीत सिंह, ग्राम प्रधान प्रताप गोस्वामी, ग्राम प्रधान भुवन चंद्र, ग्राम प्रधान दीपक सिंह, प्रधान प्रतिनिधि पुष्कर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता गोधन सिंह और पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीमा आर्य व पुष्कर सिंह जलाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर नकुल सिंह बिष्ट ने बढ़ाया नैनीताल का गौरव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.