ब्रेकिंग न्यूज़

रामनगर। छोई क्षेत्र के पास मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में काशीपुर निवासी दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक टेंपो चालक घायल हो गया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खरमासा कुंडेश्वरी (काशीपुर) निवासी 19 वर्षीय रोशन प्रीत और 19 वर्षीय जातियों दीप मोटरसाइकिल से हल्द्वानी जा रहे थे। दोनों युवक कुंडेश्वरी क्षेत्र में स्कूल वैन चलाने का काम करते थे और वाहन के पार्ट्स लेने के लिए निकले थे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही वे रामनगर के छोई क्षेत्र के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक आगे चल रहे एक टेंपो से जा भिड़ी।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं टेंपो चालक मोहम्मद असलम निवासी गूलरघट्टी रामनगर भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रोशन प्रीत और जातियों दीप को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के अनुसार, फरार कार चालक की तलाश की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : तल्ला रामगढ़ और झूतियां में क्षेत्रवासियों से मिले हरीश पनेरु, समस्याओं और विकास कार्यों पर किया संवाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.