ब्रेकिंग न्यूज़

पतलोट में रोजगार मेले का सफल आयोजन, 84 युवाओं का हुआ चयन

भीमताल। ओखलकांडा विकासखंड के पतलोट क्षेत्र में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए ब्लॉक प्रमुख के.डी. रुवाली के नेतृत्व में एक दिवसीय भव्य रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया।

सेवायोजन कार्यालय नैनीताल के सहयोग से आयोजित इस मेले में निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए।

रोजगार मेले में Quess Corp Ltd तथा Tata Motors की टीमों ने भाग लेते हुए अभ्यर्थियों का पंजीकरण और साक्षात्कार प्रक्रिया संपन्न कराई। मेले में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

साक्षात्कार के बाद कुल 34 युवक और 50 युवतियों का चयन किया गया, जिससे 84 युवाओं को रोजगार प्राप्ति की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर मिला। इस पहल से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख के.डी. रुवाली ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति देते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी प्रयास जारी रखने का आश्वासन दिया।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले क्षेत्र के युवाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित होंगे और उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

यह आयोजन क्षेत्र में रोजगार सृजन की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने गैंग से जुड़े होने के आरोपों को नकारा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.