ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी में मामूली विवाद के बाद कार से कुचलने का प्रयास, बाल-बाल बचे स्कूटी सवार 

लालकुआं क्षेत्र में मोबाइल रिपेयरिंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक रूप ले बैठा।

आरोप है कि गुस्साए युवक ने स्कूटी सवार दो युवकों को कार से कुचलने का प्रयास किया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, बेरीपड़ाव के खड़कपुर निवासी बसंत नाथ गोस्वामी का सोमवार शाम बेरीपड़ाव चौराहे पर मोबाइल रिपेयरिंग को लेकर संजय सिंह राणा से विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
इसके बाद बसंत नाथ गोस्वामी अपने मित्र प्रकाश चंद्र सुयाल के साथ स्कूटी से हल्दूचौड़ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने गए।

आरोप है कि वापसी के दौरान ग्राफिक एरा कॉलेज के सामने हाईवे पर संजय सिंह राणा ने अपनी कार से उनकी स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। गनीमत रही कि पीछे से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि दोनों को चोटें आई हैं और स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घायलों ने उपचार के बाद कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल परिसर में गूंजा ‘जय बोला जय भगोती नंदा’ का जयघोष, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया मां नंदा-सुनंदा महोत्सव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.