ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। जिलाधिकारी  ललित मोहन रयाल ने जानकारी दी है कि  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर जनपद नैनीताल पहुंचेंगे।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, रक्षा मंत्री 21 मार्च को सुबह 11:10 बजे पालम एयरपोर्ट से प्रस्थान कर दोपहर 12:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 12:40 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे।

यहां से वह कार द्वारा 12:55 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे, जहां उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री दोपहर 2:15 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान से आर्मी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 2:55 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह अपराह्न 3:25 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  KBC ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख जीतने का झांसा, उत्तराखंड के व्यक्ति से ठगे 1.50 करोड़ रुपये

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.