ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मेष

काम में दूसरों का हस्तक्षेप देखने को मिल सकता है, जिससे मन थोड़ा विचलित रहेगा। घर के बड़े सदस्य किसी बात को लेकर सोच में डाल सकते हैं। बाहरी लोगों से संपर्क बढ़ेगा। इसके बावजूद आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और अधूरे कार्यों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं।

परिवार का साथ मन को राहत देगा। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है।

वृषभ

हर काम को थोड़ा आराम से करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें। हर काम सोच-समझकर करें। दोस्तों के साथ बातचीत के साथ-साथ कुछ जरूरी कामों के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। काम में कभी अच्छे तो कभी सामान्य परिणाम मिल सकते हैं।

मिथुन

झुकाव नई जानकारी हासिल करने की ओर रहेगा। कोई नई योजना या काम शुरू करने का विचार बन सकता है। मित्रों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। पढ़ाई-लिखाई से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। छोटी दूरी की यात्रा भी संभव है इस समय पर पैसों के मामले में ज्यादा खर्चीले होने से बचना चाहिए। इसके अलावा जो काम कर रहे हैं उसे पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।

कर्क

दिन मिलाजुला सा रहने वाला है। दूसरों की बातों के चलते भावनाएं अधिक हावी रह सकती हैं, इसलिए छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। काम का बोझ बढ़ सकता है, उसे संभाल लेंगे। पुराने रिश्तों में फिर से अपनापन लौट सकता है।

सिंह

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे तो इसका सकारात्मक प्रभाव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। समाज में सम्मान बढ़ेगा और परिवार के साथ खुशी भरे पल बिताने का मौका मिलेगा।

कन्या

दिन की स्थिति कुछ मामलों में संभल कर काम करने का संकेत तो देती है। साथ ही दिन जिम्मेदारियों को लेकर आगे बढ़ने की सलाह देता है। काम पर पूरा ध्यान देना होगा। मेहनत रंग लाएगी और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। सेहत का ध्यान रखें।

तुला

काम के अलावा घूमने फिरने के मौके बन सकते हैं। इस समय भाई बहनों के साथ रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। इसके लिए खुद को काफी बातों में शांत रखने की जरूरत होगी। समझदारी से कई समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे। नए अवसरों पर विचार करेंगे। दोस्तों और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।

वृश्चिक

सभी पक्षों पर ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। फैसले लेने से पहले अच्छे से सोच लें क्योंकि जरूरी नहीं है कि इस समय हर बात आपके लिए अनुकूल हो पाए। काम में कुछ बाधाएं आ सकती हैं परंतु आप अपने साहस से उन्हें पार कर लेंगे। आर्थिक रूप से नया मौका मिल सकता है।

धनु

समय अधिक जोश में रह सकते हैं। ऐसे में दूसरों की जिम्मेदारी भी आप के कंधों पर आ सकती है। कुछ मामलों में नजरिया सकारात्मक रहने वाला है और दूसरों के लिए काफी सहयोगी भी रह सकते हैं। नए लोगों से मिलने और सीखने का मौका मिलेगा। पढ़ाई या ज्ञान के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। धन संबंधी स्थिति बेहतर हो सकती है।

मकर

दिन की स्थिति कुछ मिलेजुले असर वाली होगी। अपनों की ओर से कुछ ज्यादा ही बातें सुनने को मिल सकती हैं। लगन और अनुशासन आपको आगे बढ़ाएगी। काम में धीरे-धीरे प्रगति होगी, किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और घर का माहौल कामकाज की अधिकता वाला रह सकता है।

कुंभ

दिन की शुरुआत लोगों के साथ मेलजोल से होगी। आस पास के लोगों एवं माहौल की स्थिति विचारशील रहेगी। इस समय घरेलू कामों में कुछ लोग माता-पिता की ओर से अच्छा सहयोग देख सकते हैं। दोस्तों और साथियों के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं। विचार खुलकर व्यक्त करें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मीन

समय अपनी सेहत पर ध्यान देने वाला है। इस समय काम की थकान प्रभावित कर सकती है। मन शांत और कल्पनाशील तो रहेगा लेकिन इस समय कुछ मामलों में व्यावहारिक भी होना होगा। छात्रों के लिए इस समय परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने का समय भी है, किसी वरिष्ठ के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : संदिग्ध परिस्थितियों में एमबीए के छात्र ने की आत्महत्या, लेफ्टिनेंट कर्नल का बेटा था मृतक
error: Content is protected !!