ब्रेकिंग न्यूज़

धामी सरकार के 4 साल पर नेता प्रतिपक्ष का हमला, श्वेत पत्र जारी करने की मांग

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya ने मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami पर तीखा हमला बोलते हुए उनके कार्यकाल को “बेहद निराशाजनक” बताया है।

यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है कि मुख्यमंत्री किन मामलों में “धुरंधर” हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि Bharatiya Janata Party सरकार के चार साल के कार्यकाल में राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ा है और महंगाई से आम लोग परेशान हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह विफल रही है और युवाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने महिला अपराध, शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि इन सभी समस्याओं के बावजूद सरकार अपने चार साल पूरे होने का जश्न मना रही है, जो जनता के साथ अन्याय है।

आर्य ने सरकार से मांग की कि वह अपने चार साल के कार्यकाल का पूरा खाका तैयार कर श्वेत पत्र जारी करे, ताकि प्रदेश की वास्तविक स्थिति जनता के सामने आ सके और विकास के दावों की सच्चाई स्पष्ट हो सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.