ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से नगर निगम सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में नगर निकायों से संबंधित नामांतरण, राजस्व वाद तथा भवन नक्शों से जुड़े मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।इस दौरान राजस्व विभाग, नगर निगम और प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे और विभिन्न मामलों की सुनवाई कर उनका समाधान किया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा, जिससे उन्हें अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जहां उन्हें त्वरित राहत मिली।अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत 2000 से अधिक मामलों की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़ें :  जनहित संस्था ने नैनीताल के सार्वजनिक शौचालयों की बदहाल स्थिति उठाई, पालिकाध्यक्ष से सफाई व नए शौचालय निर्माण की मांग

You missed

error: Content is protected !!