ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी‑काठगोदाम के सभागार कक्ष में मंगलवार को महापौर एवं नगर आयुक्त की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट पर विस्तार से चर्चा की गई और नगर निगम की आय बढ़ाने तथा करदाताओं को राहत देने से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। 

बैठक में निगम की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए निगम स्वामित्व वाली दुकानों के किराये में वृद्धि का प्रस्ताव पारित किया गया।

अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से किराये में संशोधन नहीं हुआ था, जिसके कारण निगम को अपेक्षित राजस्व प्राप्त नहीं हो पा रहा था। किराया वृद्धि से निगम की आय में वृद्धि होने की उम्मीद जताई गई है।

इसके साथ ही बैठक में विभिन्न संपत्तियों के नामान्तरण (म्यूटेशन) प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी और नागरिकों को प्रशासनिक सुविधा मिलेगी। 📑

कार्यकारिणी ने हाल ही में निगम सीमा में शामिल किए गए नए क्षेत्रों के व्यवसायिक भवनों के संपत्ति कर पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

निर्णय के अनुसार, इन क्षेत्रों के भवन स्वामी यदि 31 मार्च 2026 से पूर्व अपना संपत्ति कर जमा कर देते हैं, तो उन्हें 25 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

यह छूट नए क्षेत्रों के करदाताओं को कर व्यवस्था में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दी जा रही है।

इसके अलावा, बैठक में यह भी पुष्टि की गई कि जिन भवन स्वामियों का 01 अप्रैल 2026 तक कोई भी कर बकाया नहीं रहेगा, उन्हें आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी 31 जुलाई 2026 तक भवन कर और स्वच्छता कर जमा कराने पर 25 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा।

इस निर्णय से नियमित करदाताओं को प्रोत्साहन मिलेगा और निगम की समयबद्ध आय सुनिश्चित होगी। 

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से समय पर कर जमा करने की अपील करते हुए कहा है कि इससे न केवल उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि शहर में विकास कार्यों के लिए संसाधन भी उपलब्ध हो 

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में सुमति राठौर की पीएचडी वाइवा सम्पन्न, हिमालयी वनस्पति पर किया महत्वपूर्ण शोध
error: Content is protected !!