नैनीताल में सामाजिक संस्था द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय के 48 बच्चों को बांटी शर्ट और स्वेटर , उपहार पाकर गदगद हुए बच्चे
राजकीय प्राथमिक विद्यालय की छात्रा निधि टम्टा का ज्योति फाउंडेशन स्कूल देहरादून के लिए चयन हुआ
रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला
नैनीताल। मल्लीताल स्थित ऐतिहासिक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक विद्यालय के 48 छात्र छात्राओं को बाटे स्वेटर उपहार पाकर बच्चे हुए खुश।
आपको बताने की राजकीय प्राथमिक विद्यालय सन 1888 में बना हुआ है। 90 के दशक में इस स्कूल में300 से 400 बच्चे पढ़ा करते थे। इसी प्राथमिक विद्यालय पड़े हुए लोग उच्च न्यायालय में वकालत कर रहे हैं। तो कोई व्यापारी बन गए हैं। नेता से अभिनेता बन गए। तो कोई नगर पालिका का अध्यक्ष सभासद बन गए।
इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलने के बाद विद्यालय में बच्चों की संख्या कम होती गई। विद्यालय में आज भी बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं । शहर में तमाम प्राथमिक विद्यालय बंद हो चुके लेकिन उत्तराखंड में कुछ ऐसे स्कूल है।
जहां बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में हिंदी के साथ- साथ अंग्रेजी भी पढा़ई जा रही है। पूर्व में विद्यालय में मात्र 13 बच्चे ही रहते थे आज विद्यालय में 48 बच्चे शिक्षा ले रहे हैं।
उत्तराखंड सरकार प्राथमिक विद्यालय में मूलभूत सुविधा प्रदान करें जिससे कि गरीब इंसान अपने बच्चों को यहां पढ़ा सके और पूरी सुविधा उसको मिले ।
यहां पर जो इंग्लिश मीडियम मिलती है तो वह दिन दूर भी देखने को मिल जाएंगे जब ऐसे प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की संख्या बढ़ जाएगी
इस स्कूल में बच्चों को कंप्यूटर भी सिखाया जाता है।
प्राथमिक विद्यालय प्रधानाचार्य और शिक्षाकाए बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल जैसी बेहतरीन शिक्षा दे रहे हैं। और इसी स्कूल की तीन छात्रा सम्मानित भी हुई है।
इसी स्कूल की होनहार छात्रा निधि टम्टा का ज्योति फाउंडेशन स्कूल देहरादून के लिए चयन हुआ है निधि एक गरीब परिवार में जन्मी है निधि दो भाई बहन है।
बड़ा भाई भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहा है तो वही निधि टम्टा राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही है निधि की माता एक ग्रहणी है और पिता निजी दुकान में कार्य करते हैं गरीब परिवार में जन्मी निधि पढ़ाई साथ-साथ खेलकूद में सबसे आगे है। चाहे कोई भी काम हो वह अपना कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करती है।
ऐसे मां-बाप हर किसी के नसीब में नहीं होते हैं हर मां-बाप चाहते हैं कि हमारे बच्चे हमारे लिए कुछ करके दिखाएं। आगे बड़े जिससे कि उनका सर समाज में ऊंचा हो वही निधि मात्र 10 साल की उम्र में अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
निधि ज्योति फाउंडेशन स्कूल देहरादून के लिए चयन हुआ है और 4 तारीख को निधि एडमिशन होगा। निधि को उसके परिवार दोस्तों बधाई और प्रधानाचार्य और अध्यापिकाओ ने अपना आशीर्वाद देकर उसे उज्जवल भविष्य की कामना की।
पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ने कहा कि विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता साह बच्चों के लिए दिन रात मेहनत करतीं हैं और उन्होंने विद्यालय में 12 कंप्यूटर लगाए हैं जिसमें बच्चे कम्प्यूटर सीख रहें हैं।
पालिका अध्यक्ष खेतवाल ने कहा कि और प्राथमिक विद्यालयों में इतने बच्चे नहीं है जितने बच्चे इस विद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं। इस विद्यालय में विद्याथियों को हिंदी के साथ अंग्रेजी की शिक्षा दी जा रही है।
