ब्रेकिंग न्यूज़

अल्मोड़ा। जनपद के मोहान रेंज अंतर्गत तड़म ग्राम सभा में 31 मार्च 2026 को एक दुखद घटना सामने आई, जहां वन्यजीव के आकस्मिक हमले में एक ग्रामीण की जान चली गई।

उपसंभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) काकुल पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि खीम सिंह (लगभग 60 वर्ष) दोपहर के समय जंगल में घास लेने गए थे। इसी दौरान उन पर वन्यजीव ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। विभाग की ओर से प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। तत्काल राहत के रूप में 2.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई है।

मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। मोहान रेंज समेत प्रभावित इलाकों में 24 घंटे गश्ती दल तैनात किए गए हैं। साथ ही वन्यजीव की गतिविधियों पर नजर रखने और उसे पकड़ने के लिए पिंजरे, कैमरा ट्रैप और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। गांवों में लाउडस्पीकर के जरिए लगातार घोषणाएं की जा रही हैं और सुरक्षा संबंधी पोस्टर लगाए गए हैं।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे बिना जरूरत जंगल की ओर न जाएं और विभाग के निर्देशों का पालन करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय मंथन शिविर शुरू, 2027 की चुनावी रणनीति पर होगा गहन मंथन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.