ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून में ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या, विधायक सुमित्रा देश ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

हल्द्वानी। राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, बीते रोज अज्ञात हमलावरों ने ब्रिगेडियर को निशाना बनाते हुए उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है तथा पूरे क्षेत्र में चेकिंग और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए हल्द्वानी विधायक सुमित्रा देश ने कड़ी निंदा जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त होती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि जब इतने उच्च पदस्थ अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं।

विधायक ने सरकार से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाए, ताकि प्रदेश में कानून का भय बना रहे।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश जारी है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कब तक होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हल्द्वानी-काठगोदाम में जले ‘आशीर्वाद के दीये’, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.