ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री राम दरबार की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं भगवान श्रीराम को समर्पित भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम एवं उनके परम भक्त हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सभी के लिए सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, मुन्नू तिवारी एवं भारती साह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संगीत कार्यक्रम में नरेश चम्याल, अजय कुमार, हीरा रावत, राहुल जोशी, विमल चौधरी, केदार सिंह राठौड़, मंजू रौतेला, मिथिलेश पांडे, सुनील साह और कोहली बहनों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

राम दरबार की विशेष झांकी रक्षित साह द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में घनश्याम लाल साह, मनोज साह, आशिक साह, जगदीश बावरी, राजेंद्र बिष्ट, आनंद बिष्ट, देवेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी, अनुपम कबड़वाल, दीप गुरुरानी, गिरीश भट्ट, मोहित लाल साह, एडवोकेट मनोज साह, खुशहाल कार्की, दीपक साह, डॉ. मंजरी पाठक, डॉ. ललित तिवारी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का वातावरण बना दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  चालान पर चालान, फिर भी नहीं मान रहे लोग! छह साल में 8.38 लाख से ज्यादा चालान और 18 हजार वाहन सीज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.