ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड ओखलकांडा में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान उन्होंने कौडा़र, पश्या, देवली, भनपोखरा, परलोट और झंडगांव गांवों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने सबसे प्रमुख समस्या के रूप में पेयजल संकट को उठाया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी की किल्लत बनी हुई है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। कई गांवों में दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

हरीश पनेरू ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे पेयजल एवं वन से जुड़ी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे और जल्द समाधान कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है।

इसके साथ ही ग्रामीणों ने वन विभाग से संबंधित समस्याएं भी उनके सामने रखीं, जिनमें वन क्षेत्र में आने-जाने की दिक्कतें और स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। पनेरू ने इन समस्याओं के समाधान के लिए भी संबंधित विभागों से वार्ता करने की बात कही।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उनके इस दौरे से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षक बने CO, कई अधिकारियों के तबादले
error: Content is protected !!