ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए 4 अप्रैल (शनिवार) का होम डिलीवरी रोस्टर जारी कर दिया गया है।

कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा संचालित काठगोदाम गैस सर्विस एवं हल्द्वानी गैस सर्विस के साथ-साथ इंडेन की निजी एजेंसियां—क्षितिज इंडेन गैस एजेंसी और आशीर्वाद इंडेन गैस एजेंसी—इस रोस्टर के तहत गैस वितरण करेंगी।

जारी रोस्टर के अनुसार FIFO (फर्स्ट इन फर्स्ट आउट) प्रणाली के आधार पर 26 मार्च तक बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की जाएगी।

गैस एजेंसियों द्वारा निर्धारित क्षेत्रों में क्रमवार तरीके से सिलेंडर वितरित किए जाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सुविधा मिल सके। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपनी बुकिंग की तिथि के अनुसार ही डिलीवरी की प्रतीक्षा करें और अनावश्यक भीड़ से बचें।

प्रशासन और गैस एजेंसियों का कहना है कि वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह रोस्टर लागू किया गया है, जिससे सभी उपभोक्ताओं तक समय पर गैस सिलेंडर पहुंचाया जा सके।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई: माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के पास सड़क से हटाया गया कब्जा

You missed

error: Content is protected !!