ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। ओखलकांडा क्षेत्र के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधा सड़क कनेक्टिविटी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

पिछले चार वर्षों से सड़क निर्माण के लिए सर्वे कार्य की स्वीकृति तक उत्तराखंड शासन स्तर से नहीं मिल पाई है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है।

ग्रामीणों का कहना है कि करीब 2.5 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए वे लगातार शासन-प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। इस दौरान वे जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के चक्कर भी काट चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क सुविधा के अभाव में रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ आपातकालीन स्थितियों में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर कब उन्हें सड़क जैसी मूलभूत सुविधा मिल पाएगी।

ग्रामीणों ने शासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण की स्वीकृति देने और कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सके।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड लोअर PCS मुख्य परीक्षा परिणाम जारी, 413 अभ्यर्थी सफल
error: Content is protected !!