ब्रेकिंग न्यूज़

हरिद्वार। श्यामपुर क्षेत्र स्थित लाहड़पुर गांव में एक ग्रामीण की संदिग्ध मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी, जिसे मृतक की पत्नी ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ मिलकर अंजाम दिया।

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने मायापुर कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि 2 अप्रैल को पूजा नाम की महिला ने कोतवाली श्यामपुर में सूचना दी थी कि उसके पति बबलू ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक जांच में ही ग्रामीणों ने महिला पर शक जताया था। मामले की गहराई से जांच के दौरान महिला के नाबालिग बेटे ने खुलासा किया कि उसकी मां और बहन ने मिलकर पिता की हत्या की है। इसके बाद सख्ती से पूछताछ में आरोपी पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि महिला के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे, जिसका मृतक बबलू विरोध करता था। घटना की रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला और उसकी बेटी ने पहले बबलू को शराब में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। उसके सोने के बाद दुपट्टे से हाथ-पैर बांधकर तकिए से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।

हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए बाद में सलफास को पानी में घोलकर मृतक के मुंह में डाल दिया गया।

सीओ सिटी शिशुपाल नेगी ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं नाबालिग बेटी को संरक्षण में रखा गया है। पुलिस इस मामले में एक अन्य युवक की भूमिका की भी जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी समेत पुलिस और सीआईयू की टीम शामिल रही।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139 वें जन्म दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह ने नमन कर श्रद्धांजलि दी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.