ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। शहरी विकास एवं जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अपनी भीमताल विधानसभा के धारी ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा किया।

इस दौरान धानाचुली, मानाघेर, तल्ली दिनी, चौरलेख, पहाड़पानी, धानारौली और जलना नीलपहाड़ी सहित कई क्षेत्रों में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया।

मंत्री कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर चिंता जताई और कहा कि आड़ू, सेब, प्लम, नाशपाती और मटर की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

उन्होंने अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर बीमा कंपनियों के माध्यम से किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री कैड़ा ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। मंत्री कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र की हर समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी।

यह भी पढ़ें :  80वें स्वतंत्रता दिवस पर चोरगलिया में गूंजी देशभक्ति की स्वर लहरियां, तिरंगा रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

You missed

error: Content is protected !!