ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मंडल स्तर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस समारोह में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसमें महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा के सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम् के साथ हुई और राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की नीतियों से अवगत कराया और वर्ष 2027 के चुनाव में तन-मन-धन से जुटने का आह्वान किया।

दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर संगठन को मजबूत करने की सीख दी। पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सभी को उस पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया। वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी ने कार्यकर्ताओं से ईमानदारी और समर्पण के साथ पार्टी के लिए कार्य करने की अपील की।

प्रो. ललित तिवारी ने इस अवसर को पार्टी के प्रति समर्पण का समय बताया, जबकि महामंत्री हरीश राणा ने संगठन में अनुशासन को सर्वोपरि बताया। कार्यक्रम का संचालन मोहित शाह ने किया, जबकि संयोजन शैलेंद्र बर्गली और मीरा बिष्ट ने संभाला।

इस मौके पर प्रो. ललित तिवारी, भूवन आर्य, भूपेंद्र बिष्ट, विकास जोशी, आशीष बजाज, मयंक पंत, भारत मेहरा, युवराज करायत, हेमंत वेदी, लाल सिंह बिष्ट, दया बिष्ट, कलावती अस्वल, भगवत रावत, पूरन बिष्ट, गजाला कमाल, कविता गगोला, गौरव हारपर, रितुल कुमार, कमल जोशी, प्रेम सागर, प्रदीप कुमार, संतोष साह, शैलेन्द्र बिष्ट, बची चंद, ज्योति ढौढियाल, अमिता साह, दीपिका बिनवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें :  रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!