ब्रेकिंग न्यूज़

घुघुखान सोड हरियाल तक ग्रामीण कई सालों से 5किलोमीट मोटर मार्ग के तरस रहे थे।

तो वही वरिष्ठ भाजपा नेता हेमचंद्र आर्य की एक और मेहनत रंग लेकर आई घुघुखान सोड हरियाल के ग्रामीणों को मिलेगा मोटर मार्ग 

 रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल।  भाजपा नेता हेमचंद आर्य के प्रयासों से लंबे समय से प्रतीक्षित मोटर मार्ग निर्माण को लेकर बड़ी पहल सामने आई है। आर्य ने वन विभाग के डीएफओ आकाश गंगवार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सक्सेना से कई बार वार्ता कर सड़क निर्माण की मांग उठाई थी।

अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही मोटर मार्ग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं ठेकेदार उद्दयन कुमार ने कमिश्नर दीपक रावत को लिखित रूप में भरोसा दिया है कि दो महीने के भीतर सड़क निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

इस मोटर मार्ग के बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्षों से सड़क सुविधा के अभाव में ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सामान ढोने से लेकर स्कूली बच्चों के आवागमन तक सब कुछ कठिन बना हुआ था। बच्चों को स्कूल जाने के लिए लंबे पैदल रास्ते तय करने पड़ते हैं, जहां जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है।

स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी भी बड़ी समस्या रही है—बीमार व्यक्ति को डोली या घोड़े के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। सड़क न होने के कारण सामाजिक जीवन भी प्रभावित हुआ है, यहां तक कि कई जगह बेटियों की शादी में भी दिक्कतें सामने आ रही थीं।

स्थानीय निवासी पंकज सिंह बिष्ट ने बताया कि तीन गांवों को मोटर मार्ग से जोड़ने की खबर से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने हेमचंद आर्य के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार जताया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में नंदा देवी के डोले में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंज उठी सरोवर नगरी; नम आंखों से मां नंदा-सुनंदा को कैलाश के लिए दी विदाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.