मेष
दिन ऊर्जावान रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत की भरपूर सराहना होगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी या बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। व्यापारियों को कारोबार विस्तार के लिए नई रणनीतियों पर विचार करना चाहिए, हालांकि निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।
धन के मामले में स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। फिजूलखर्चों पर लगाम लगाएं।जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा। परिवार के पुराने विवाद आपसी बातचीत से सुलझेंगे।काम के अधिक दबाव के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम करें।
वृषभ
दिन आर्थिक और पारिवारिक मोर्चे पर सुकून भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर धैर्य और संयम से काम लेने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों के साथ संवाद बेहतररखेंव्यापार में पुराने संपर्कों से बड़ा लाभ मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। किसी को उधार देने से बचें। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। खानपान को लेकर लापरवाही न बरतें, अपनी नियमित दिनचर्या का पालन करें।
मिथुन
हर कदम पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में किसी जरूरी काम को पूरा होने में रुकावटें आ सकती हैं। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें। व्यापार में कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। आय के मुकाबले खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। एक संतुलित बजट बनाकर चलना ही समझदारी होगी। छोटी-सी बात पर भी घर या जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें। उनकी भावनाओं को समझें। मानसिक तनाव और नींद पूरी न होने के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है।
कर्क
दिन नई उम्मीदों के द्वार खोलेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। काफी समय से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। व्यापारियों को अपने ग्राहकों के साथ संबंधों को और मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए।आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रबल संकेत हैं। बड़ा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें। घर-परिवार में मांगलिक या खुशनुमा माहौल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ है। पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें।
सिंह
दिन आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। नौकरी में आपकी लीडरशिप क्वालिटी खुलकर सामने आएगी। किसी बड़ी मीटिंग में आपकी राय को सराहा जाएगा। हालांकि, अपने स्वभाव में अहंकार या क्रोध को बिल्कुल न आने दें। धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। पूर्व किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। लव लाइफ में सकारात्मकता बनी रहेगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने से मन प्रसन्न होगा। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, फिर भी हल्की एक्सरसाइज और नींद का ध्यान रखें।
कन्या
दिन अपनी प्लानिंग को री-चेक करने का है। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी गलतियों से बचने की कोशिश करें। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो फिलहाल जल्दबाजी न करें। विद्यार्थियों के लिए एकाग्रता बनाए रखना जरूरी होगा।खर्चों पर कंट्रोल रखें। किसी अनजान शख्स की सलाह पर पैसा बिल्कुल इन्वेस्ट न करें। पारिवारिक किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। बात शांतिपूर्वक और सहज तरीके से रखें।पाचन तंत्र और मानसिक तनाव से जुड़ी दिक्कतों के प्रति सतर्क रहें।
तुला
दिन रिश्तों और करियर के लिहाज से बेहद अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। टीम वर्क के साथ काम करने से बेहतरीन परिणाम हाथ लगेंगे। व्यापारियों को पार्टनरशिप के मामलों में बड़ा फायदा मिल सकता है। आमदनी के नए स्रोत तलाशने में कामयाबी मिलेगी। हालांकि, लग्जरी और सुख-सुविधाओं पर अत्यधिक खर्च न करें। पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी महत्वपूर्ण घरेलू विषय पर खुलकर बातचीत होगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी। मानसिक शांति के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा लें।
वृश्चिक
दिन आत्ममंथन और अपनी योजनाओं को रफ्तार देने का है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और गंभीरता रंग लाएगी। व्यापारियों को नई और आधुनिक रणनीतियां अपनाने से बड़ा मुनाफा हो सकता है। भावनाओं में बहने की बजाय प्रैक्टिकल होकर फैसले लें। पैसों के लेन-देन में सूझबूझ से काम लें। अचानक कुछ गुप्त खर्चे सामने आ सकते हैं। आपसी रिश्तों में पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी है। गलतफहमियां दूर होंगी।मानसिक तनाव से दूर रहें और दिनभर में भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
धनु
दिन बेहद उत्साहवर्धक रहने वाला है। शिक्षा, करियर और व्यापार हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। आर्थिक मोर्चे को मजबूत करने के नए रास्ते मिलेंगे। सेविंग्स पर फोकस करना फायदेमंद रहेगा।घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और अधिक प्रगाढ़ होंगे। सेहत पूरी तरह से दुरुस्त रहेगी। अपनी फिटनेस रूटीन को लगातार जारी रखें।
मकर
धैर्य और संयम से हल होंगे काम हर कार्य को लेकर अतिरिक्त सतर्क रहने की आवश्यकता है। नौकरी में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। किसी काम को पूरा होने में उम्मीद से ज्यादा समय लग सकता है, इसलिए बिल्कुल भी घबराएं नहीं और धैर्य बनाए रखें। पैसों का लेन-देन बेहद सोच-समझकर करें। बिना सोचे-समझे किसी भी चीज की खरीदारी न करें।परिवार के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें। घर के किसी बुजुर्ग की सलाह आपके बहुत काम आएगी।कमर या जोड़ों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। हल्का व्यायाम और आराम करें।
कुंभ
रचनात्मकता और नए अवसरों का दिन नए विचारों और क्रिएटिविटी को आगे बढ़ाने का है। ऑफिस में आपकी कार्यशैली की तारीफ होगी। टेक्नोलॉजी, शिक्षा और मीडिया से जुड़े लोगों को बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में पुराने संपर्कों से बड़ा फायदा होने की संभावना है। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। स्टॉक मार्केट या जोखिम भरे निवेश से दूर रहें और बचत को प्राथमिकता दें। दोस्तों और परिजनों के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में खुलापन और स्पष्टता रखें। मानसिक थकान से बचने के लिए खुद के लिए भी थोड़ा वक्त निकालें।
मीन
दिन सकारात्मक सोच के साथ एक नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स का मार्गदर्शन मिलेगा। कारोबारियों के लिए मुनाफा कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। जो लोग लंबे समय से किसी बड़ी सफलता का इंतजार कर रहे थे, उन्हें आज राहत मिल सकती है।
धन के मामले में स्थिरता बनी रहेगी। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए धन संचय पर जोर दें।: परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपके साथ है।सेहत सामान्य और बढ़िया रहेगी। नियमित दिनचर्या का पालन करें।

