ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, शिक्षा भवन भीमताल की ओर से हल्द्वानी स्थित श्री कृपा पब्लिक स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जांच में विद्यालय द्वारा शासन, प्रशासन और सीबीएसई के निर्देशों की अनदेखी करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को निर्धारित दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए बाध्य कर रहा है।

साथ ही एनसीईआरटी के अलावा महंगे निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने का दबाव भी बनाया जा रहा है।

इसके अलावा विद्यालय द्वारा अनिवार्य वेबसाइट का निर्माण नहीं किया गया है और सीबीएसई के निर्देशानुसार अनिवार्य सार्वजनिक प्रकटीकरण (Mandatory Public Disclosure) तथा फीस संरचना भी सार्वजनिक नहीं की गई है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए विद्यालय प्रबंधन को तीन दिन के भीतर, 11 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में जवाब न देने या निर्देशों का पालन न करने की स्थिति में विद्यालय के खिलाफ विभागीय और विधिक कार्रवाई, जुर्माना तथा मान्यता रद्द करने जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।नैनीताल : निजी स्कूल पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, सीईओ ने इन स्कूलों को जारी किया कारण बताओ नोटिस नैनीताल : निजी स्कूल पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, सीईओ ने इन स्कूलों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा आज, श्री नयना देवी मंदिर में नंदा देवी महोत्सव में करेंगे शिरकत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.