ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर बुधवार को प्रशासन ने विदेशी मदिरा की दुकानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी और तहसीलदार हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने कुल 4 दुकानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में 3 दुकानों पर ओवररेटिंग का मामला सामने आया। दुकानदारों द्वारा ब्लेंडर्स प्राइड के क्वार्टर पर 5 रुपये और मैजिक मोमेंट्स पर 10 रुपये अधिक वसूले जा रहे थे।

प्रशासन ने संबंधित दुकानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा कई बोतलों पर अंकित QR कोड भी काम नहीं करते पाए गए।

हालांकि सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे और बिलिंग मशीनें संचालित पाई गईं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं से अधिक कीमत वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय मंथन शिविर शुरू, 2027 की चुनावी रणनीति पर होगा गहन मंथन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.