ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। बुधवार अपरान्ह हुई बारिश के दौरान भवाली बायपास स्थित सेनिटोरियम–तिरछाखेत मार्ग पर अचानक भू-स्खलन हो गया, जिससे मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

रिपोर्टर भुवन सिंह ठठोला के अनुसार, दोपहर से ही पहाड़ी से रुक-रुककर मलवा गिर रहा था, जिसके चलते एहतियातन इस मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई थी और वाहनों को भवाली होकर डायवर्ट किया जा रहा था।

अपरान्ह बाद अचानक भारी मात्रा में मलवा गिरने से स्थिति और गंभीर हो गई, जिससे बायपास पूरी तरह प्रभावित हो गया।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मार्ग से मलवा हटाने के लिए जेसीबी मशीन मौके पर भेजी जा रही है और जल्द ही यातायात सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस लाइन नैनीताल में विधि-विधान से हुआ पूजन, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने शस्त्रों और उपकरणों की सुरक्षा व सुचारु संचालन की कामना की

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.