ब्रेकिंग न्यूज़

मोटाहल्दू में कक्षा 10 की छात्रा अचानक हुई गायब, झाड़ियां में स्कूल ड्रेस बरामद, फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड छानबीन में जुटे

लालकुआं।  मोटाहल्दू क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 10 की छात्रा स्कूल से घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार महावीर औद्योगिक संस्थान क्षेत्र निवासी सतीश उपाध्याय की पुत्री ललित उपाध्याय स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर लौट रही थी।

घर जाने के रास्ते में झाड़ियों के बीच से गुजरते समय वह अचानक लापता हो गई। ग्रामीणों ने जब झाड़ियों में उसकी स्कूल ड्रेस पड़ी देखी तो मामले की गंभीरता बढ़ गई।

छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही अमित कुमार सैनी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, वहीं फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगे हुए हैं।

पुलिस, परिजन और ग्रामीण मिलकर छात्रा की तलाश में जुटे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : सड़क हादसे में गंभीर घायल नर्सिंग छात्रा ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.