ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। नैनीताल क्लब में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में हल्द्वानी के माननीय महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने प्रतिभाग करते हुए जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

बैठक के दौरान महापौर द्वारा मृतक गोवंश के अंतिम संस्कार हेतु परंपरानुसार दफनाने के लिए उचित स्थान की व्यवस्था करने की मांग की गई। इसके साथ ही गोवंश के शवों के निस्तारण के लिए इलेक्ट्रिक शवदाह गृह की स्थापना का प्रस्ताव भी रखा गया। नगर निगम की गौशाला के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

महापौर ने आवारा पशुओं के रेस्क्यू के लिए आवश्यक वाहनों की व्यवस्था करने की मांग की। वहीं, जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता देने की बात भी रखी गई।

शिक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के भवनों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने की मांग की। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तत्काल नियुक्ति और केंद्र की क्षमता 10 बेड से बढ़ाकर 30 बेड किए जाने का प्रस्ताव रखा गया।

इसके अलावा कुसुमखेड़ा से ऊंचापुल के बीच नालियों के निर्माण के बावजूद संभावित जलभराव की समस्या पर भी तत्काल संज्ञान लेने की मांग की गई। कैटर्स द्वारा गैस आपूर्ति में अनियमितताओं की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने बैठक में जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा कई प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : न्यूनतम ₹15,000 मासिक स्टाइपेंड की मांग को लेकर पैरामेडिकल छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.