ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही, लालकुआं क्षेत्र में 32 पाउच कच्ची शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशे की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

  हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन तथा  संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में  डी०आर०वर्मा, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति/कानून व्यवस्था अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान आरोपी विजय कुमार पुत्र जगदीश प्रजापति निवासी निर्मल कॉलोनी 02 किलोमीटर लालकुआं उम्र 25 वर्ष को रेलवे पटरी के पास लालकुआं से 32 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

गिरफ्तारी टीम

1. हे0का0 त्रिलोक रौतेला। 

2. कांस्टेबल श्री चंद्रशेखर मल्होत्रा 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  महंगाई के खिलाफ नैनीताल में महिलाओं का प्रदर्शन, भोजनमाताओं ने उठाई आवाज; कहा- कम आमदनी में घर चलाना मुश्किल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.