ब्रेकिंग न्यूज़

महिला ने दबंगों से जान माल का खतरा बताते हुए कालाढूंगी कोतवाली में लिखित तहरीर दी

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता मीना देवी, निवासी ग्राम रामपुर पाटकोट, नैनीताल, ने आरोप लगाया है कि 10 अप्रैल को जब वह अपने मायके पाटकोट जा रही थीं, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया।

महिला के अनुसार, उनके चचेरे भाई लीलाराम, गिरीश चन्द्र सहित अन्य परिजनों—रीना, शांति देवी और चन्दन राम—ने उन्हें रोककर गोली मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की और मारपीट पर उतारू हो गए। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से निकल सकीं।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत 8-10 बाहरी अज्ञात लोगों को भी मौके पर बुला लिया था, जो हथियारों से लैस थे और लगातार उनके हाथ-पैर काटने व गोली मारने की धमकी दे रहे थे।

महिला ने पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं भीम फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश राज अम्बेडकर ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दो पक्षों का विवाद बना पत्थरबाजी का कारण, सड़क पर मचा हंगामा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.