ब्रेकिंग न्यूज़

शराब की दुकान खोले जाने का विरोध करते हुए महिलाए बैठी धरने पर

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी क्षेत्र के अंतर्गत नैनीताल जनपद की न्याय पंचायत खुर्रपाताल के घटगढ़ इलाके में प्रस्तावित मदिरा की दुकान को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले खुर्रपाताल और बजून क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने के प्रस्ताव का सैकड़ों लोगों ने विरोध किया था, जिसके बाद आबकारी विभाग ने आश्वासन दिया था कि यहां दुकान नहीं खोली जाएगी। लेकिन अब आरोप है कि विभाग ने अपना वादा तोड़ते हुए घटगढ़ क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि यहां मदिरा की दुकान खोली गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शराब ठेकेदार के सहयोगियों द्वारा उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।

धरना-प्रदर्शन में ग्राम प्रधान गोविंद अधिकारी के साथ योगेश बिष्ट, कांति बिष्ट, सूरज अधिकारी, नीमा देवी, सरिता देवी, राधा बिष्ट, उमा देवी, हेमा देवी, सुनीता बिष्ट, लीला बिष्ट, कमला देवी, माधो सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि एक ओर सरकार युवाओं में बढ़ते नशे को रोकने के लिए अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर ऐसे क्षेत्रों में शराब की दुकानों को अनुमति देना विरोधाभासी है।

उन्होंने आशंका जताई कि शराब माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए रातों-रात पहाड़ खोदने जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं, जो जांच का विषय है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15 हजार से बढ़कर ₹25 हजार, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.