ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। समाजसेवी विशाल वर्मा एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने प्रशासन एव सम्बन्धित अधिकारियों कई बार अवगत कराने के बाद भी गड्ढे एवं सड़को को दुरुस्त नहीं किया गया 

पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने बताया सीवर डालने के नाम पर पिछले 5 से 6 महीनों से गली नंबर 2 , गली नंबर 6 व विष्णुपुरी गली नंबर 10 खोद डाली हैं क्षेत्रवासियों को आने जाने मैं काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही माताओं ,बहनों,बड़े बुजुर्गो, छोटे बच्चों को आने जाने मैं काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है धूल मिट्टी के कारण बच्चे, बड़े बुजुर्ग , महिलाएं बीमार पड़ रहे है 5 से 6 माह निकलने के बाद भी कार्य पूरा नहीं किया गया ।

 विष्णुपुरी गली के बाहर रामपुर रोड़ मैंन रोड मै पिछले 2 माह से दिनों से जानलेवा गड्ढा बना हुआ है 8 से 10 दुर्घटनाएं हो गई है कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई प्रशासन कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है ।

पिछले दिनों भी गड्ढों की वज़ह से हादसे, दुर्घटनाओं मै लोगो को अपनी जान गंवानी पड़ी थी ।

समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया 3 माह से सड़के खोद रखी है रामपुर रोड़ मै वीवीआईपी, नेताओं, से लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी सांसद अजय भट्ट , मंत्री राम सिंह कैड़ ,विधायक सुमित हृदयेश, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत , जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का आवागमन इसी रोड से रहता है हैरानी की बात ये है किसी नेता, अधिकारियों ने ध्यान तक नहीं दिया ।

समाजसेवियों ने प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से जल्द ही गड्ढे भरने एवं सड़को को दुरुस्त करने कि मांग की है साथ चेतावनी दी सड़कों को दुरुस्त नहीं किया गया तो माताओं, बहनों, बड़े बुजुर्गो, के साथ आंदोलन, धरना प्रदर्शन करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : तल्ला रामगढ़ और झूतियां में क्षेत्रवासियों से मिले हरीश पनेरु, समस्याओं और विकास कार्यों पर किया संवाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.