ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा हल्द्वानी मंडल द्वारा नगर अध्यक्ष अतुल जायसवाल के नेतृत्व में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष में रामपुर रोड स्थित हिंदू धर्मशाला में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उन्हें महान समाज सुधारक, नारी शिक्षा के अग्रदूत और सामाजिक समानता के प्रबल समर्थक के रूप में याद किया।

जिलाध्यक्ष नन्हे कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा फुले का संपूर्ण जीवन वंचित, शोषित और पीड़ित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को समतामूलक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर जिला मंत्री प्रताप रैकवाल, नगर उपाध्यक्ष रविंद्र श्रोत्रिय, बीएलए मनीष पाल, जिला महामंत्री विनोद जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष लोकेश यादव, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता देखने को मिली।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प दिवस, मंडी समिति में स्वास्थ्य शिविर और 200 श्रमिकों को टूल किट वितरित
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.