ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बागेश्वर निवासी संतोष (26), पुत्र बाला दत्त, इन दिनों बिंदुखत्ता स्थित अपने जीजा भास्कर पोखरिया के घर इंद्रा नगर द्वितीय में आए हुए थे। रविवार देर रात करीब 11 बजे वह स्कूटी से कहीं जा रहे थे।

इसी दौरान इंद्रा नगर क्षेत्र में दानू स्कूल के पास अचानक सामने एक आवारा पशु आ गया, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में संतोष सिर के बल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उपनिरीक्षक जोगेंद्र यादव ने घायल को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही संतोष ने दम तोड़ दिया।

मृतक के जीजा भास्कर पोखरिया के अनुसार, संतोष देहरादून की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और छुट्टी पर घर आने के बाद बहन से मिलने बिंदुखत्ता आए थे। परिवार में उनके एक भाई और दो बहनें हैं।

इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में आवारा पशुओं पर नियंत्रण करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : वरिष्ठ पत्रकार गणेश कांडपाल के बड़े भाई के.एन. कांडपाल का निधन, शोक की लहर

You missed

error: Content is protected !!