ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्र में अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर वार्ड नंबर 36 स्थित अंबेडकर पार्क मैदान दमुवाढूंगा में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा।

इस रक्तदान शिविर का आयोजन स्वर्गीय बालकिशन देवकीनंदन जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक, मुखानी के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं और नियमित रक्तदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं।

पार्षद प्रतिनिधि हृदयेश कुमार ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

उन्होंने लोगों से इस शिविर को सफल बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

आयोजकों को उम्मीद है कि अंबेडकर जयंती के इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति बने प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, कूटा ने दी बधाई और शुभकामनाएं
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.