ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून में भारतीय वन सेवा (IFS) के 13 अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल किया गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए प्रभार सौंपे गए हैं, जबकि कुछ के जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल को CAMPA (प्रतिपूरक वनीकरण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ-साथ नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं प्रमुख वन संरक्षक एसपी सुबुद्धि से वन संरक्षण नोडल अधिकारी का दायित्व वापस लेकर उन्हें वन पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपर प्रमुख वन संरक्षक डॉ. विवेक पांडे को परियोजना एवं सामुदायिक वानिकी के साथ वन्यजीव संरक्षण एवं अभिसूचना का कार्यभार दिया गया है। उनके पास से वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण का दायित्व वापस ले लिया गया है।

अपर प्रमुख वन संरक्षक नरेश कुमार को मुख्य वन संरक्षक प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि प्रतीक्षारत सुरेंद्र मेहरा को वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण के साथ सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है।

मीनाक्षी जोशी को वन संरक्षण नोडल अधिकारी के साथ बांस एवं रेशा विकास परिषद की सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्य वन संरक्षक स्तर पर सुशांत पटनायक को पर्यावरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि उनके पास वन संरक्षण, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी यथावत रहेगी।

पीके पात्रो को ईको टूरिज्म विकास निगम के एमडी के साथ पारिस्थितिक पर्यटन प्रचार-प्रसार और मानव संसाधन विकास का प्रभार दिया गया है।

अन्य बदलावों में पंकज कुमार को दक्षिणी कुमाऊं वृत्त, डॉ. विनय कुमार भार्गव को अनुसंधान एवं राज्य वन वृक्ष विज्ञानी, आकाश कुमार वर्मा को नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा नीतीश मणि त्रिपाठी का स्थानांतरण पश्चिमी वृत्त में किया गया है, जबकि नीतू लक्ष्मी एम को यमुना वृत्त के वन संरक्षक के साथ CAMPA के एसीईओ का प्रभार दिया गया है।

इस फेरबदल को वन विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  हेमचंद आर्य के प्रयास रंग लाए, दूरस्थ गांवों में जल्द बनेगा मोटर मार्ग—ग्रामीणों में खुशी की लहर
error: Content is protected !!