ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आईडीबीआई बैंक ने जॉब नोटिफिकेशन जारी किया है। आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के लिए वैकेंसी निकाली है।

इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू कर दी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर होगी।

 आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाना होगा। ऑनलाइन परीक्षा अस्थायी रूप से 20 अक्टूबर, 2023 को आयोजित होने वाली है।

इस भर्ती अभियान के जरिए जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 600 खाली पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों की आयु 20 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने वाले SC/ST/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 है।

इन पदों के चयन में ऑनलाइन टेस्ट शामिल होगा। ऑनलाइन टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू देना होगा। इस इंटरव्यू में पास होने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगी। यह परीक्षा ऑनलाइन होग।जिसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे।

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय से ग्रेजुएट होना चाहिए अथवा भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!