ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून में आयोजित बायोथिंक प्लांट साइंस रिसर्च मीट के दौरान वानिकी विभाग में कार्यरत रिसर्च एसोसिएट डॉ. इकरामजीत सिंह मान को उनके उत्कृष्ट वैज्ञानिक प्रस्तुतीकरण के लिए यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम तुलास विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित हुआ, जहां देशभर के शोधकर्ताओं ने भाग लिया।

डॉ. मान वर्तमान में एएनआरएफ-डीएसटी के एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं। यह शोध कार्य प्रो. आशीष तिवारी एवं प्रो. ललित तिवारी के निर्देशन में संचालित हो रहा है। उनके शोध का विषय “वेस्टर्न हिमालयन क्षेत्र (उत्तराखंड) में जल संबंध, सूखा अनुकूलन एवं जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले फेनोलॉजिकल बदलाव” है, जो वर्तमान समय में पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

डॉ. मान की इस उपलब्धि पर वानिकी एवं वनस्पति विभाग के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें :  कांग्रेस नेताओं के कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में भाजपा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

You missed

error: Content is protected !!