ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को आदर्श नगर निवासी श्वेता क्यूरा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 मार्च से 11 अप्रैल के बीच अज्ञात चोर उनके घर की बाउंड्री कूदकर गैलरी में रखे 2 भारत गैस और 1 इंडियन गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया।

मामले में थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 45/26, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया।
17 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चंबल पुल के पास से संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रदीप कुमार (26 वर्ष), निवासी बेड़ी खत्ता, दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम बताया। आरोपी ने कबूल किया कि वह पहले पीड़िता के यहां ड्राइवर के रूप में काम करता था और मौका देखकर सिलेंडर चोरी कर लिए।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर संतोषी माता मंदिर के पास स्थित एक बाग से चोरी किए गए 2 भारत गैस और 1 इंडियन गैस सिलेंडर बरामद किए। आरोपी को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखण्ड में बड़े पैमाने पर PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल, हिमांशु कफल्टिया को उधम सिंह नगर में डिप्टी कलेक्टर पद की जिम्मेदारी
error: Content is protected !!