ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। वार्ड नंबर 37 हरिपुर गांगू क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि हृदयेश कुमार ने मेयर गजराज सिंह बिष्ट को मौके पर बुलाकर स्थिति से अवगत कराया।

इस दौरान गली नंबर 3, उत्तरांचल कॉलोनी, चौफला चौराहा एवं हल्दीखाल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने तत्परता दिखाते हुए ADB एवं जल संस्थान के अधिकारियों को मौके पर तलब कर समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

इसके साथ ही वार्ड के आंतरिक मार्ग—मल्ला मित्रपुरम एवं मल्ला चौफला चौराहे—का भी निरीक्षण किया गया। क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर पार्षद प्रतिनिधि द्वारा नवनिर्माण एवं पुनर्निर्माण की मांग रखी गई।

मेयर ने आश्वासन दिया कि वर्तमान में UUSDA के माध्यम से पेयजल लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। कार्य पूर्ण होते ही वार्ड में सड़क निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

इस दौरान मेयर ने कहा, “सिर्फ समस्या को सुनना हमारा उद्देश्य नहीं, बल्कि उसका स्थायी समाधान करना हमारा संकल्प है।”

यह भी पढ़ें :  भीमताल में अवैध शराब के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, जिला आबकारी कार्यालय पर धरना; 15 दिन में कार्रवाई न हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

You missed

error: Content is protected !!