ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बनभूलपुरा का ऑटो चालक दिलशाद निकला स्मैक तस्कर, 16 लाख से ऊपर की स्मैक तस्करी करता चढ़ा पुलिस के हत्थे

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काठगोदाम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16 लाख 44 हजार रुपये कीमत की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गौलापुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 54.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान दिलशाद निवासी बनभूलपुरा के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह स्मैक बरेली के इज्जतनगर से खरीदकर लाया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अब तक नैनीताल पुलिस 4 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक कीमत की स्मैक बरामद कर चुकी है और 25 तस्करों को जेल भेज चुकी है। पुलिस का कहना है कि “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही पुलिस ने युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि नशे से दूर रहें और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी के चोरगलिया दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी हल्द्वानी ने संभाली सुरक्षा की कमान

You missed

error: Content is protected !!