ब्रेकिंग न्यूज़

कालाढूंगी। रामनगर रोड स्थित नयागांव वन विभाग चैक पोस्ट के पास  एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई।

तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे बेल का जूस बेच रहे युवक के ठेले में टक्कर मार दी, जिससे ठेले के परखच्चे उड़ गए और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान उधमसिंह नगर के बरहैनी (जबरान) निवासी पंजा सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। राहगीरों ने तुरंत उसे सीएचसी कालाढूंगी पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि कार चालक ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया और ठेले में जा घुसा, इसके बाद कार पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है। हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 सितंबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.