ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर वार्षिक पत्रिका ‘सप्त सरोवर’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और प्रशिक्षुओं ने पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

पत्रिका के संपादक डॉ. संजय गुरुरानी ने बताया कि यह पत्रिका डायट भीमताल के प्रशिक्षकों, प्रशिक्षुओं और नैनीताल जनपद के शिक्षकों के विचारों का संकलन है। इसमें कविताएं, कहानियां, पारंपरिक जीवन, सामाजिक मुद्दों और रीति-रिवाजों से जुड़े लेख शामिल किए गए हैं।

सह-संपादक डॉ. हेम चंद्र तिवारी ने दैनिक जीवन में पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी ने बढ़ते स्क्रीन टाइम को कम कर पुस्तकों से जुड़ने की अपील की।

इसके अलावा डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला और राजेश जोशी ने डीएलएड प्रशिक्षुओं को संस्थान के पुस्तकालय का अधिक से अधिक उपयोग करने और पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन पर डायट प्राचार्य ललित प्रसाद तिवारी ने कहा कि पुस्तकें व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और प्रत्येक व्यक्ति को पठन को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

इस अवसर पर डायट के अन्य प्रवक्ता, स्टाफ और डीएलएड प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर के सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  पर्यटन सीजन से पहले नैनीताल में सख्ती, बिना सत्यापन काम करने वालों पर कार्रवाई तय

You missed

error: Content is protected !!