ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

गौलापार स्टेडियम में 23वीं प्रादेशिक पुलिस हॉकी प्रतियोगिता संपन्न, 46वीं वाहिनी पीएसी बनी विजेता

हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित 03 दिवसीय 23वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस हॉकी प्रतियोगिता-2026 का समापन रविवार को गरिमामय माहौल में संपन्न हो गया।

प्रतियोगिता में 46वीं वाहिनी पीएसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह में जिला जज नैनीताल श्री प्रशान्त जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत, टीमों के परिचय एवं फाइनल मुकाबले के शुभारंभ के साथ हुई। इस दौरान सभी टीमों ने आकर्षक मार्च-पास्ट कर अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

आयोजन सचिव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने प्रतियोगिता की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता परिणाम:

प्रथम स्थान: 46वीं वाहिनी पीएसी

द्वितीय स्थान: आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव

तृतीय स्थान: जनपद उधमसिंह नगर

तृतीय स्थान के मुकाबले में उधमसिंह नगर ने 31वीं वाहिनी पीएसी को 3-2 से हराया। वहीं फाइनल मैच में 46वीं वाहिनी पीएसी ने आईआरबी प्रथम को 11-2 से पराजित कर एकतरफा जीत दर्ज की।

व्यक्तिगत पुरस्कार:

बेस्ट गोलकीपर: अमित लटवाल (46वीं वाहिनी पीएसी)

बेस्ट डिफेंडर: विजय मोहन (आईआरबी द्वितीय देहरादून)

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: विक्रम सिंह (46वीं वाहिनी पीएसी)

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का महत्व बताते हुए निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। अंत में आयोजन सचिव द्वारा सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

समारोह का सफल संचालन पुलिस खेल नोडल अधिकारी रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में एवं प्रतिसार निरीक्षक हरकेश कुमार के समन्वय से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर उत्तराखंड पुलिस ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखा गया।

यह आयोजन पुलिस बल में खेल भावना, समन्वय और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

यह भी पढ़ें :  पॉलीहाउस घोटाले को लेकर नैनीताल में ज्ञापन, हाई कोर्ट में याचिका की तैयारी—किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग

You missed

error: Content is protected !!