ब्रेकिंग न्यूज़
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामदरामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तारभाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट से शिक्षाविदों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की शिष्टाचार भेंट, संगठन व जनसेवा पर हुई चर्चा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में भवनों का सर्वे कार्य शुरू हो गया है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया कि सर्वे टीम अब घर-घर जाकर लोगों से आवश्यक जानकारी एकत्र करेगी।

उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान टीम के सदस्य मकानों पर नंबर लिख सकते हैं या कोई निशान भी लगा सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह से सरकारी प्रक्रिया है, इसलिए इसका विरोध न करें और सर्वे टीम का सहयोग करें।

कमिश्नर ने नागरिकों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से सर्वे टीम के सदस्यों का सरकारी आई कार्ड अवश्य जांचें, ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या भ्रम की स्थिति से बचा जा सके।

यदि किसी व्यक्ति को इस सर्वे, सेंसेक्स रेटिंग या इससे जुड़े किसी भी विषय में जानकारी चाहिए या कोई सवाल है, तो वह टोल फ्री नंबर 1855 पर संपर्क कर सकता है। यह नंबर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेगा।

अंत में कमिश्नर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस सर्वे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और प्रशासन का सहयोग करते हुए इस पहल को सफल बनाएं।

यह भी पढ़ें :  इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकी

You missed

error: Content is protected !!